15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। श्रीनगर से लेकर सांबा तक और कठुआ से लेकर कटरा तक तिरंगा थामे सैंकड़ों लोग देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कौल ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने श्रीनगर की सभी 8 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली।