ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के स्पेस सेक्टर की जमकर तारीफ करते हुए एक बड़ी भविष्यवाणी की है. 'इंडो-मेडिटेरेनियन डायलॉग्स' में उन्होंने कहा कि भारत की स्पेस इकोनॉमी लगातार बढ़ रही है और अगले 2 से 3 दशकों में भारत दुनिया की एक बड़ी अंतरिक्ष ताकत बन सकता है. इसके अलावा मॉरिसन ने चीन से निकल रहे ग्लोबल निवेश के लिए भी भारत को सबसे मजबूत दावेदार बताया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिक्ष सहयोग लगातार गहरा हो रहा है. इसी कड़ी में, ऑस्ट्रेलिया भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम 'गगनयान' को सपोर्ट करने के लिए कोकोस कीलिंग आइलैंड्स पर एक स्पेस ट्रैकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है. यानी भारत की अंतरिक्ष उड़ान को ऑस्ट्रेलिया जमीन से ट्रैक करेगा. भारत की इस बढ़ती ग्लोबल पावर और स्पेस पार्टनरशिप की पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.