Strait of Hormuz Crisis: Trump के 'Total Control' के दावे पर Iran ने उठाए सवाल, सच क्या है? | Oneindia Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि Strait of Hormuz पर अमेरिका का पूरी तरह कब्जा है, लेकिन धरातल पर जहाजों की थमी आवाजाही और ईरान के पलटवार ने एक नया वैश्विक संकट खड़ा कर दिया है!
होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर 'टोटल कंट्रोल' बना लिया है। हालांकि, ईरान (Iran) और उसके नए बसीज प्रमुख हुसैन ताएब ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि होर्मुज़ अभी भी पूरी तरह से ईरान के नियंत्रण में है और बिना उनकी इजाजत के कोई भी जहाज यहाँ से नहीं गुजर सकता।
ताजा शिपिंग आंकड़ों से पता चलता है कि होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी आरोप लगाया है कि ईरान ने उसके दो ADNOC तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। युद्ध के खतरे, बीमा की बढ़ती लागत और हमलों की आशंका के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियां इस रास्ते से गुजरने में कतरा रही हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि होर्मुज़ में स्थिति सामान्य करने के लिए अमेरिका को सैन्य दबाव हटाना होगा, प्रतिबंध वापस लेने होंगे और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी। ऐसे में यह सवाल बड़ा होता जा रहा है कि क्या ट्रंप का पूर्ण नियंत्रण का दावा महज एक रणनीतिक बयानबाजी है या वाकई अमेरिका होर्मुज़ पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है।
Tensions escalate in the Strait of Hormuz as Iran directly challenges US President Donald Trump's claim of having "total control" over the crucial maritime choke point. With shipping traffic dropping significantly and UAE ADNOC tankers reportedly targeted, the standoff threatens global oil supply chains and energy markets. Watch the complete analysis of the US-Iran naval confrontation and its geopolitical impact.
#StraitOfHormuz #TrumpVsIran #USIranConflict #MiddleEastCrisis
~HT.178~PR.514~ED.104~GR.538~VG.HM~