Surprise Me!

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी का बड़ा बयान, “बंटवारे का कारण कांग्रेस थी...!”YT

2026-08-14 20 Dailymotion

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौन रैली निकालकर देश के विभाजन पर शोक जताया। मुंह पर पट्टी बांधकर निकाली गई इस रैली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। रैली के जरिए विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उस दौर की त्रासदी को याद किया गया। मौन रैली का मकसद देश के विभाजन के दौरान मारे गए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देना और उस दौर की पीड़ा को याद करना रहा। रैली के दौरान किसी तरह के भाषण या नारेबाजी के बजाय मौन को संदेश का माध्यम बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौन रहकर विभाजन के दर्द और उसके दुष्परिणामों को याद किया..

#PartitionHorrorsRemembranceDay #YogiAdityanath #Lucknow #UttarPradesh #SilentRally #SilentMarch #PartitionOfIndia #PartitionTragedy #PartitionVictims #IndiaPartition1947 #BJP #LucknowNews #UPNews #PartitionRemembrance #Tribute #HistoricalTragedy #NationalRemembrance #YogiAdityanathNews