Surprise Me!

रांची में छात्रों की हुंकार- मांगें पूरी होने तक नहीं रुकेगा आंदोलन, सोरेन सरकार के सामने बढ़ी चुनौती

2026-08-14 15 Dailymotion

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल और अनशन पर हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होती, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और अस्पताल में इलाज के दौरान भी अपना अनशन जारी रखने की बात कह चुके हैं। वहीं, छात्रों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—21 दिन बाद भी आखिर कब खत्म होगा छात्रों और सोरेन सरकार के बीच गतिरोध?