हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर को देश के टॉप-100 पुलिस अधीक्षकों में जगह मिली है. फेम इंडिया और एशिया पोस्ट की ओर से किए गए सर्वेक्षण में उनके नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिस को समाज के लिए और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी पुलिस टीम और हमीरपुर की जनता को दिया.