Surprise Me!

प्रयागराज संगम तट पर स्वतंत्रता दिवस और शिव भक्ति का अनूठा संगम, देखें मनमोहक VIDEO

2026-08-15 9 Dailymotion

प्रयागराज : स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह और देशभक्ति का माहौल है. इस साल देश अपनी स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे कर रहा है और अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी बीच प्रयागराज के पवित्र संगम तट पर इस बार देशभक्ति और धार्मिक आस्था का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. सावन के पवित्र महीने और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को एक साथ पिरोते हुए स्थानीय कलाकारों ने रेत पर एक बेहद मनमोहक कलाकृति उकेरी है. शिव भक्ति और राष्ट्रभक्ति के इस अनूठे मेल को देखकर हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो रहा है.