नई दिल्ली: देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दे रही है। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर उन्होंने इसे देश के लिए गौरव और ऐतिहासिक अवसर बताया। पीएम मोदी ने हाल की बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।