Surprise Me!

2036 Olympics के लिए बड़ी तैयारी, PM मोदी बोले- हर खेल में बढ़े भारत की भागीदारी

2026-08-15 10 Dailymotion

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के खेल भविष्य को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। पीएम मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प को दोहराते हुए देश में खेलों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को उन खेलों में भी आगे बढ़ना होगा, जिनमें अभी देश की भागीदारी कम है या भारत क्वालिफाई नहीं कर पाता। साथ ही 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू करने की बात कही गई, ताकि बचपन से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।