'भाभी जी घर पर हैं' शो से घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे फैंस को अपडेट करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। शुभांगी कभी फैंस को सेल्फ लव का मैसेज देती हैं तो कभी योग कर फिटनेस मंत्रा देती नजर आती हैं। इसी बीच डीवा प्राउड के साथ 80th इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट करती नजर आई हैं। पोस्ट में शुभांगी कभी तिरंगे को सलाम करती हैं, तो कभी हाथ में ट्राई कलर का बैलून लेकर खुशनुमा अंदाज में वॉक करती देखी जाती हैं।