देश जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विशाल ऐतिहासिक बरगद का पेड़ आज भी आजादी की लड़ाई का मूक गवाह बनकर खड़ा है. इस पेड़ की शाखाएं भारत के नक्शे के आकार वाले एक चबूतरे पर फैली हैं, जिस पर 1947 दर्ज है.
स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों के मुताबिक, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ यह जगह क्रांतिकारियों का अहम ठिकाना हुआ करती थी. महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और उनकी टोली इसी बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और आजादी की रणनीति तैयार करते थे. यह दरख्त आज भी अपने अंदर उस दौर के साहस और बलिदान की अनगिनत यादें समेटे हुए है, जो आज की और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेंगी. प्रयागराज के इस ऐतिहासिक बरगद की पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.