80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी भी संभावित खतरे या आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट है. पूरे शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25,000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है.
ऐतिहासिक लाल किले के चारों ओर सुरक्षा का कई स्तरों वाला घेरा बनाया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. एंट्री पॉइंट्स पर तीन लेयर की चेकिंग और स्क्रीनिंग हो रही है. इसके साथ ही, बाजारों, ट्रांसपोर्ट हब और अन्य संवेदनशील जगहों पर खास 'एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम' और विशेष टीमें मुस्तैद हैं. राजधानी दिल्ली की इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.