80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशावासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कई बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने पीएनजी गैस, न्यूक्लियर पावर, किसानों को सब्सिडी, नल जल योजना, समुद्री इलाके, नए कानून बनाने से लेकर कई अहम फैसलों की चर्चा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें और अधिक आत्मनिर्भर बनना होगा और अपने हितों की रक्षा करनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है...