देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराने और देश को संबोधित करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद स्कूली छात्रों और आगंतुकों से खास मुलाकात की. हमेशा टीवी और फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले पीएम मोदी को अचानक अपने बीच पाकर और उनसे हाथ मिलाकर छात्र खुशी से झूम उठे. बच्चों ने इस पल को बेहद 'यादगार' और 'अवास्तविक' बताया.
अपने ऐतिहासिक संबोधन में पीएम मोदी ने 'विकसित भारत' का खाका पेश किया और भविष्य को आकार देने में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर खास जोर दिया. लाल किले पर मौजूद इनोवेटर्स ने भी पीएम के इस विजन की जमकर तारीफ की. स्वतंत्रता दिवस के जश्न और छात्रों के साथ पीएम मोदी की इस खास बातचीत की पूरी झलक देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.