लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की ओर से समारोह में बैठने की व्यवस्था और तय प्रोटोकॉल को लेकर नाराजगी जताई गई । वहीं समारोह से दूरी बनाने पर बीजेपी राहुल गांधी और खड़गे को घेर रही है।