आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया। गायन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी के बीच कुछ तस्वीरों और हावभाव को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया। बीजेपी ने सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए, वहीं कांग्रेस ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही थीं।