स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा ने बड़ा प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों और कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों के बीच खूब हंगामा हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. फिर आंसू गैस के गोले छोड़े. ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. दरअसल, अपनी सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब लोकभवन की तरफ कूच किया. प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली बॉर्डर पर बैरिकडेकिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया था. बेरिकेड्स को आपस में वेल्डिंग करके जोड़ा गया. कंटीले तार भी बेरिकेड्स पर लगाए गए, इसके बावजूद भी कौमी इंसाफ मोर्चा ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की.