स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में देश को जानकारी दी। पीएम ने कहा कि अब हमारा डिफेंस प्रोडक्शन करीब चार गुना बढ़ गया है। भारत एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। चार गुना डिफेंस प्रोडक्शन बढ़ाए जाने पर डिफेंस एक्सपर्ट की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्सपर्ट की मानें तो पिछले 12 साल में सच में डिफेंस को काफी बढ़ावा मिला है।