1947 का भारत-विभाजन सिर्फ देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों परिवारों, शहरों, गांवों और सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत के उजड़ने की कहानी भी है।
इस खास Podcast में सरदार राजेंद्र सिंह ‘विरासत’ से बातचीत में हमने जाना कि Partition के दौरान पंजाब की Sikh heritage पर क्या असर पड़ा और पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद ऐतिहासिक गुरुद्वारों और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के साथ क्या हुआ।
सरदार राजेंद्र सिंह ‘विरासत’ दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी में पंजाबी भाषा के चेयरमैन हैं और उन्होंने विभाजन तथा सिख विरासत से जुड़े विषयों पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। उन्होंने अपने अनुभवों और अध्ययन के आधार पर बताया कि विभाजन के समय पाकिस्तान के पंजाब में 600 से ज्यादा गुरुद्वारे मौजूद थे। इनमें से कई गुरुद्वारे और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरें आज किस स्थिति में हैं—यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
सरदार राजेंद्र सिंह 2005 में पाकिस्तान भी गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कुछ ऐतिहासिक गुरुद्वारों को देखा और अपने अनुभव साझा किए। बातचीत में एक ऐतिहासिक शिव मंदिर का प्रसंग भी सामने आता है, जिसके वर्तमान इस्तेमाल को देखकर उन्होंने वहां की बदली हुई स्थिति को करीब से महसूस किया।
इस Podcast में बातचीत सिर्फ “कहाँ गए 600 गुरुद्वारे?” तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी उठता है कि विभाजन के बाद पंजाब की सिख सांस्कृतिक विरासत का क्या हुआ?
क्या-क्या जानेंगे इस Podcast में?
• 1947 Partition के दौरान पंजाब में क्या हुआ?
• पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद 600+ गुरुद्वारों की कहानी
• Sikh Heritage को Partition से कितना नुकसान हुआ?
• ऐतिहासिक Gurudwaras और धार्मिक स्थलों की स्थिति
• 2005 में पाकिस्तान यात्रा का सरदार राजेंद्र सिंह ‘विरासत’ का अनुभव
• विभाजन के दौरान उजड़े परिवारों और विरासत की कहानी
• क्या Partition की त्रासदी को केवल राजनीतिक नजरिए से समझना पर्याप्त है?
• आज की पीढ़ी के लिए Partition Vibhishika की सबसे बड़ी सीख क्या है?
इस महत्वपूर्ण विषय पर सरदार राजेंद्र सिंह ‘विरासत’ से बातचीत की है शिवेन्द्र गौड़ (Shivendra Gaur) ने।
यह Podcast विभाजन विभीषिका को इतिहास, संस्कृति और मानवीय अनुभव के नजरिए से समझने की एक कोशिश है।
#VibhajanVibhishika #Partition #Partition1947 #SikhHeritage #SikhHistory #PunjabPartition #Gurudwara #PakistanPunjab #1947Partition #SardarRajinderSingh #RajinderSinghVirasat #ShivendraGaur #OneIndiaHindi #Podcast #HistoryPodcast
~HT.410~PR.548~ED.110~GR.510~VG.HM~