नई दिल्ली: दिल्ली के पुष्प विहार सेक्टर-5 में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न और हरियाली तीज की उमंग एक साथ देखने को मिली. 15 अगस्त के मौके पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गईं. म्यूजिक, डांस, झूले और अलग-अलग खेलों के बीच लोगों ने त्योहार का जमकर आनंद लिया. गणतंत्र दिवस हो या दूसरे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, यहां की आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर हमेशा सहयोग किया जाता है. हमारा प्रयास यही रहता है कि त्योहारों के जरिए क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ें और अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाएं.