Surprise Me!

दिल्ली के तेखंड गांव में पहली बार मना 'हरियाली तीज' महोत्सव, खुशी से झूम उठीं महिलाएं

2026-08-15 26 Dailymotion

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेखंड गांव में शनिवार को 'हरियाली तीज' के अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य नजारा देखने को मिला. स्थानीय विधायक व आम आदमी पार्टी के नेता सहीराम पहलवान द्वारा क्षेत्र में पहली बार आधिकारिक रूप से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर तेखंड गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान पूरा माहौल पारंपरिक गीतों, लोक नृत्यों और सावन के झूलों से सराबोर नजर आया. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय महिलाओं ने बेहद खुशी जाहिर की. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रूप से हरे रंग की पोशाक और हरी चूड़ियों में सजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था.