Surprise Me!

स्वतंत्रता दिवस पर हिमंता बिस्वा सरमा को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

2026-08-15 6 Dailymotion

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जान से मारने की धमकी मिली है. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वो गुवाहाटी के खानापारा में तिरंगा झंडा फहरा रहे थे. फेसबुक पर अब्दुल मुतालेब नाम की ID से उन्हें धमकी दी गई. आरोपी ने फेसबुक पर लिखा कि अगर कोई उसे एक करोड़ रुपये देगा तो वह असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को जान से मार डालेगा. साथ ही उसने एक मोबाइल नंबर भी दिया है. इतना ही नहीं उसने भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए. इस फेसबुक कमेंट ने असम पुलिस का ध्यान खींचा है. असम पुलिस साइबर सेल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.