आठवीं पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी को देश नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के पहले अटलजी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दूसरे बड़े नेता भी अटल जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
#AtalBihariVajpayee #AtalJi #AtalVajpayee #BharatRatna #DeathAnniversary #EighthDeathAnniversary #SadaivAtal #NarendraModi #DroupadiMurmu #CPRadhakrishnan #RajnathSingh #RamNathKovind #OmBirla #RekhaGupta #NitinNabin #BJP #IndianPolitics #Tribute #Homage #IndiaNews #BreakingNews