Surprise Me!

Amit Shah Shouts On Sonia Gandhi: Vande Mataram पर गरजे Amit Shah, क्या है पूरा मामला? Video

2026-08-16 10 Dailymotion

Vande Mataram Row: Chittorgarh से Sonia Gandhi पर गरजे Amit Shah, क्या है पूरा मामला? | Oneindia Hindi

चित्तौड़गढ़ में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वंदे मातरम गान रोकने के आरोपों को लेकर शाह ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता यह पाप कभी माफ नहीं करेगी!

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाया जा रहा था, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते सोनिया गांधी ने चालू गान में ही इसे रोकने का इशारा किया।

अमित शाह ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना 'वंदे मातरम' को गाते हुए देश के लाखों वीर जवानों ने फांसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने कहा, "सोनिया जी, देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही है और आपके द्वारा किया गया यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा।" शाह ने मांग की कि अगर कांग्रेस में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें देशवासियों और बंकिम बाबू से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा वंदे मातरम के 150वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर इसे दिए गए सम्मान का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद जब राष्ट्रीय गीत को फिर से सम्मान मिल रहा है, तो कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। देखिए चित्तौड़गढ़ से अमित शाह के इस धमाकेदार भाषण का पूरा वीडियो।

About the Story:

Union Home Minister Amit Shah launched a scathing attack on Congress leader Sonia Gandhi during a public rally in Chittorgarh, Rajasthan. Shah accused the Congress party of disrespecting the national song 'Vande Mataram' at their Delhi headquarters and demanded an apology from Sonia Gandhi, stating that the nation will never forgive this insult. Watch the full report on Amit Shah's speech and the political storm following the Vande Mataram controversy.

#AmitShah #SoniaGandhi #VandeMataram #BJPvsCongress

~PR.514~HT.408~ED.110~GR.510~VG.HM~