Surprise Me!

Asish Banerjee Death Case: पूर्व डिप्टी स्पीकर की मौत पर Kunal Ghosh का दावा, क्या है सच? | हड़कंप

2026-08-16 4 Dailymotion

Asish Banerjee Death Case: पूर्व डिप्टी स्पीकर की मौत पर Kunal Ghosh का दावा, क्या है सच? | Oneindia Hindi

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के वरिष्ठ नेता आशिष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। इस घटना पर TMC नेता कुणाल घोष ने गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आशिष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट में पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना स्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस घटना पर टीएमसी के वरिष्ठ प्रवक्ता कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कुणाल घोष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आशिष बनर्जी की मौत महज एक सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक दबाव और साजिश हो सकती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आशिष जी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

About the Story:

Former West Bengal Assembly Deputy Speaker and TMC leader Asish Banerjee was found dead at a party office in Birbhum district. TMC leader Kunal Ghosh has demanded an impartial probe into his mysterious death, alleging political harassment and pressure. Watch the complete report on the investigation and political reactions in West Bengal.


#AsishBanerjee #KunalGhosh #WestBengalPolitics #TMC