Sheikh Hasina Return: क्या फांसी की सजा के बावजूद Bangladesh लौटेंगी शेख हसीना? | Oneindia Hindi
क्या बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने वाला है? फांसी की सजा और कानूनी मुश्किलों के बावजूद शेख हसीना ने अपने देश लौटने का बड़ा ऐलान किया है! जानिए क्या है पूरा मामला और क्या कह रहे हैं तारिक रहमान।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की राजनीति में फिर से वापसी की चर्चाओं ने ढाका से लेकर नई दिल्ली तक हलचल तेज कर दी है। 5 अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के बाद भारत आईं शेख हसीना ने कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की चेतावनियों के बीच दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का संकल्प दोहराया है। बीएनपी के तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी नई सरकार के लिए यह ऐलान एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
रिपोर्टों के अनुसार, जमालपुर, खुलना, राजशाही, पाबना और जेसोर समेत कई जिलों में आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलने और झंडे लहराने शुरू कर दिए हैं। यद्यपि सरकार ने किसी आधिकारिक अनुमति से इनकार किया है, फिर भी हसीना के समर्थकों का फिर से सक्रिय होना आवामी लीग के पुनरुत्थान के संकेत दे रहा है। देखिए इस खास रिपोर्ट में कि शेख हसीना के इस कदम का बांग्लादेश की राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या असर पड़ेगा।
About the Story:
Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina has announced her intention to return to Dhaka despite facing a death sentence and legal trials. Following the election win of BNP leader Tarique Rahman, reports indicate that Awami League workers are attempting to reopen local party offices across various districts. Watch this report on Hasina's planned December return and its political impact on Bangladesh.
#SheikhHasina #BangladeshPolitics #TariqueRahman #AwamiLeague
~PR.514~HT.408~ED.276~GR.506~VG.HM~