वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रशासन ने अगले आदेश तक नौका संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं प्रशासन जलस्तर और नदी की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। गंगा के बढ़ते पानी का असर वाराणसी के घाटों पर साफ दिखाई दे रहा है। अगर जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में घाटों पर पूजा-पाठ और गंगा आरती की व्यवस्था में और बदलाव करना पड़ सकता है