वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया और बड़ा हादसा होने से भी बच गया। दरअसल वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शिवसेना बताए जा रहे कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ 11.30 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उन्होंने विमान में ले जाने के लिए पहले ही डिक्लेयर किया था। घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, कमलेश राय की पिस्टल की जैसे ही जांच हुई। इसी दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद महिला कर्मचारी की जांघ में लगी, जबकि गोली के छर्रे कर्मचारी रोहित राज के हाथ में लगे। दोनों खून से लथपथ हो गए। दोनों को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले, करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई।
#VaranasiAirport, #AirportFiring, #PassengerPistolAccident, #VaranasiNews, #AirportSecurity, #AccidentNews, #AirIndiaFlight, #VaranasiAirportIncident