बिहार के लखीसराय में सोमवार को एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर अचानक भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें कुचलकर 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिरने से अचानक यह अफवाह फैल गई कि चालू बिजली का तार गिर गया है. इसी दहशत में पुरुषों की भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा और महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. घटना पर दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं.महज 2 मिनट के अंदर हुए इस खौफनाक हादसे की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों की आंखों देखी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.