Ranchi Student Protest 24th Day: Hemant Soren सरकार से वार्ता, क्या खत्म होगा गतिरोध? | Oneindia Hindi
रांची में 24 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बातचीत की पहल की है। जानिए क्या आज की बैठक से निकलेगा हल या 20 अगस्त को होगा मुख्यमंत्री आवास का बड़ा घेराव।
रांची के Jaipal Singh Munda Stadium में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी रहा। धूप और बारिश की परवाह किए बिना छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए Hemant Soren सरकार ने छात्रों को बातचीत का न्योता दिया है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने सोरेन सरकार के साथ-साथ Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav के पुतले भी जलाए हैं। छात्रों की प्रमुख मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच हो और जरूरत पड़ने पर मामले की CBI जांच कराई जाए। छात्रों का साफ कहना है कि उन्हें केवल कोरे आश्वासन नहीं बल्कि लिखित और ठोस समाधान चाहिए।
यदि आज की बातचीत बेनतीजा रहती है, तो छात्रों ने चेतावनी दी है कि वे 20 अगस्त को CM आवास का घेराव करेंगे। अब सभी की नजरें सरकार और छात्र प्रतिनिधियों की इस बैठक पर टिकी हैं कि क्या आज 24 दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा या आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
The ongoing Ranchi student protest reached its 24th day as JPSC and JSSC aspirants continue demanding a CBI inquiry and action over alleged recruitment exam irregularities. Ahead of a crucial meeting with the Hemant Soren government, students burnt effigies of CM Hemant Soren, Rahul Gandhi, and Tejashwi Yadav, threatening to gherao the CM residence on August 20 if demands are not met.
#RanchiStudentProtest #HemantSoren #JPSC #JSSC
~HT.178~PR.514~ED.104~GR.122~VG.HM~