Surprise Me!

पहली डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल! जाति, आधार से लेकर कोविड वैक्सीन तक, जानें पूरी डिटेल

2026-08-17 2 Dailymotion

भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया एक खास और डिजिटल तरीके से शुरू होने जा रही है. इसकी शुरुआत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों से हो रही है, जहां लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. यह जनगणना सिर्फ सिर गिनने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी पेश करेगी. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आजादी के बाद पहली बार लोगों से उनकी जाति की जानकारी भी मांगी जाएगी.

सरकार ने इस बार कुल 40 सवालों का प्रोफार्मा तैयार किया है. इसमें आपकी उम्र, शिक्षा, रोजगार और पलायन की जानकारी के साथ-साथ आधार नंबर, वोटर आईडी, बैंक खातों की संख्या और कोविड वैक्सीन की जानकारी भी शामिल है. इसके अलावा, महिलाओं से परिवार और प्रजनन से जुड़े अहम सवाल भी पूछे जाएंगे. भारत की इस ऐतिहासिक जनगणना में क्या-क्या बदलने वाला है, पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए ईटीवी भारत की इस ग्राउंड रिपोर्ट को अंत तक जरूर देखें.