पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सावन सोमवार के दिन एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास स्थित 'बिदिशिनी होटल' में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई. इस खौफनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट होना है. हादसे के वक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहरी नींद में सो रहे थे और होटल का पिछला दरवाजा बंद होने के कारण लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस दर्दनाक अग्निकांड और ग्राउंड जीरो के हालातों की पूरी रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.