UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र जैसे तीन अहम विषयों के पेपर रद्द होने के बाद हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान सवालों का दोहराव, तथ्यात्मक गलतियां और व्याकरण से जुड़ी भारी त्रुटियां सामने आई थीं.
पेपर रद्द होने के बाद NSUI, AISA और SFI जैसे प्रमुख छात्र संगठन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं. छात्र संगठनों ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया और कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, SFI ने दिल्ली के ओखला स्थित NTA कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन करते हुए NTA को ही पूरी तरह से खत्म करने की मांग उठा दी है. छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली इन धांधलियों से उनके रिजल्ट और PhD एडमिशन की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होगी. इस पूरे विवाद और छात्रों के आंदोलन की विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.