Surprise Me!

लक्ष्मी मित्तल के यूक्रेन प्लांट पर रूस का हमला, दो की मौत. 13 घायल

2026-08-17 1 Dailymotion

यूक्रेन में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलर-मित्तल के स्टील प्लांट पर रूस ने हमला कर दिया है. हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए. हमले के बाद प्लांट के कामकाज को आंशिक रूप से रोक दिया गया है. रूस के सरकारी अखबार रोसिया गजेटा के मुताबिक, हमला रविवार को हुआ था. हमले में क्रिवी रिह स्थित प्लांट की ऊर्जा और ब्लास्ट फर्नेस प्रोडक्शन सुविधाओं को नुकसान पहुंचा. वहीं, कंपनी का कहना है कि घटनास्थल पर दमकलकर्मी, बचावकर्मी और मेडिकल की टीमें मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यूक्रेन में जिस प्लांट पर रूस का हमला हुआ है वो यूक्रेन का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है. इसे यूक्रेन के रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा ढांचे का अहम हिस्सा बताया गया है. ये प्लांट यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में स्थित है. इस प्लांट पर हमले से पहले यूक्रेन ने रूस पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई.