Surprise Me!

'मैं ऐसा क्यों हूं'- सैलून में शीशे के सामने अपने को निहारते हुए खुद से शायद यही कह रहा ये लंगूर!

2026-08-17 35 Dailymotion

गढ़वाः मैं ऐसा क्यों हूं, मैं ऐसा क्यों हूं... शायद कुछ ऐसा ही सोचते हुए ये लंगूर शीशे में खुद को निहार रहा है. कभी गर्दन ऊंची करके तो कभी सैलून की कुर्सी पर सीधा बैठकर ये लंगूर खुद को लगातार शीशे में देखे जा रहा है. कभी इस करवट तो कभी उस करवट अलग-अलग पोज में लंगूर खुद को आइने में देखे जा रहा है. कभी शीशे के सामने से तो कभी आइने से दूर जाकर वो बार-बार खुद को ही देखे जा रहा है. जी हां! ये वाकया पेश आया है, गढ़वा जिला के कांडी इलाके में, जहां सोमवार को एक सैलून में अचानक एक लंगूर घुस आया. उसे देख दुकानदार सैलून छोड़कर वहां से निकल गया. इसके बाद आसपास के लोग जमा होने लगे. जमाने की फिक्र न करते हुए लंगूर ने जब खुद को शीशे में देखा तो खुद पर ही मोहित हो गया और बार-बार लगातार कुछ को शीशे में ही देखता नजर आया. दुकान के बाहर लोगों की जमा भीड़ ने लंगूर की इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में कैद किया और उसका हर पोड में वीडियो भी बनाया. लंगूर का खुद को आइने में देखने का कार्यक्रम लगभ दो घंटे तक चला. इसके बाद लंगूर खुद ही उस सैलून से निकल कर बाहर भाग गया.