Surprise Me!

IPS Ashutosh Mishra Mother Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा मोड़, हत्या या साजिश? | UP News

2026-08-17 15 Dailymotion

IPS Ashutosh Mishra Mother Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा मोड़, हत्या या साजिश? | Oneindia Hindi

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आई IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रा देवी की संदिग्ध मौत और लूट की सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद क्यों उलझ गई है मौत की गुत्थी!

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित धवरुआ गांव में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की वृद्ध मां इंद्रा देवी का शव उनके पैतृक आवास में मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर से सोने की चेन, कंगन, कुंडल और अंगूठी जैसे कीमती गहने गायब थे। इसके साथ ही शरीर पर खरोंच और इंजेक्शन लगाए जाने जैसे निशान मिलने के कारण मामला हत्या और लूट से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में गठित तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित (preserve) कर लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए हृदय का भी परीक्षण कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए SWAT, SOG, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही हैं।

About the Story:

In a shocking incident from Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh, Indra Devi, the elderly mother of IPS officer Ashutosh Mishra, was found dead under suspicious circumstances with jewelry missing from her body. As the initial autopsy proved inconclusive, police preserved her viscera and launched a multi-team investigation involving SOG and SWAT units to solve the suspected Murder and robbery case.

#UPNews #AmbedkarNagar #IPSAshutoshMishra #CrimeNews #OneindiaHindi

~PR.514~HT.408~ED.106~GR.508~VG.HM~