उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही राजनीतिक गलियारों का पारा चढ़ गया है. चुनावी जंग जीतने के लिए तमाम पार्टियां अपने-अपने तरीके से ताकत दिखाने में लग गई हैं. इसी बीच, निषाद पार्टी ने अपने 11वें स्थापना दिवस के मौके पर एक विशाल रैली कर अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी को साफ संदेश दे दिया है. संजय निषाद ने यहां तक कह दिया कि चाहो तो मेरा मंत्री पद ले लो, लेकिन जो मांग है उसे पूरा किया जाए... उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज के लोगों के लिए आरक्षण की मांग उठाई है।