Surprise Me!

IANS Exclusive: संगीत, कल्चरल डिफरेंस से लेकर निजी जिंदगी तक, Akhil Sachdeva ने खोले दिल के राज!

2026-08-17 21 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: सिंगर-कंपोजर अखिल सचदेवा ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'आवारापन 2' में अपने गाने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 'पिया घर आया' गाना इमरान हाशमी के फैन के तौर पर बनाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए गाना कंपोज करने और खुद अपनी आवाज देने का अनुभव उनके लिए कैसा रहा। इस दौरान उन्होंने गाने में इस्तेमाल किए गए म्यूजिकल टेक्सचर, कविता के भाव और उसके व्यापक अर्थ को भी डिटेल में समझाया।

अखिल सचदेवा ने अपनी कला को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। साथ ही कैमरे के सामने झिझक से लेकर अपनी पसंद और फैसलों को लेकर बेबाकी तक, उन्होंने बताया कि ये दोनों पहलू उनकी आर्टिस्टिक जर्नी को किस तरह प्रभावित करते हैं। साथ ही, उन्होंने मार्केट के दबाव, प्रोड्यूसर्स और शो ऑर्गनाइजर्स की मांगों के बीच अपनी क्रिएटिव आजादी बनाए रखने और अपने भीतर के कलाकार के साथ होने वाले संघर्ष पर भी बात की।

इसके अलावा उन्होंने देश-विदेश के दर्शकों के बीच के सांस्कृतिक अंतर, स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान म्यूजिक, लाइट्स और कोरियोग्राफी के बीच तालमेल और अपने फुर्सत के समय में क्या पढ़ना, सुनना और देखना पसंद करते हैं, इस पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बेटी का भी जिक्र किया और निजी जिंदगी की एक प्यारी झलक साझा की। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को सर्गम का ज्ञान है, तो उसे ‘श्री राम’ कहने की भी जरूरत नहीं, क्योंकि ‘सा’ में ही श्री राम का वास है। आखिर में उन्होंने फैंस से मिले प्यार के लिए शुक्रिया कहा।