Surprise Me!

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में यूपी का दबदबा, स्मृति ईरानी को बड़ा पद

2026-08-17 22 Dailymotion

अगली साल यूपी में विधानसभा चुनाव हैं और इसे लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। कुल 65 नेताओं की लिस्ट में पार्टी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 13 महिलाएं हैं, लेकिन बड़ी बात ये है कि इस टीम में यूपी से कुल 8 नेता शामिल हुए हैं। यूपी से शामिल हुए नेताओं में सबसे बड़ा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का है। यूपी की टीम में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं, जबकि रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, वहीं अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा का प्रभार दिया गया है और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।