लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है...इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वे विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलें और राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं...राहुल गांधी की चिट्ठी के बाद से ही राजनीति गर्माई हुई है...बीजेपी कह रही है कि चिट्ठी लिखने से क्या होगा...राहुल गांधी खुद आकर छात्रों से क्यों नहीं मिलते। राहुल गांधी की इस चिट्ठी पर प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रतिक्रिया आई है...उनके मुताबिक राहुल गांधी ने काफी देर कर दी ये बोलते-बोलते...