बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने हॉलीवुड के लेजेंड रॉबर्ट डी नीरो को बर्थडे पर खास बधाई दी है। एक्टर ने रॉबर्ट डी नीरो के साथ की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इतना ही नहीं अनुपम ने नीरो के साथ अपना फैन मोमेंट भी शेयर किया है। एक्टर के पोस्ट के मुताबिक पहले वो नीरो से हाथ मिलाने का सपना देखते थे, लेकिन आज वो उन्हें प्राउडली अपना फ्रेंड बताते हैं।