यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव में सियायी फाइट बढ़ती जा रही है। अखिलेश के आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि हमारी सरकार ने स्कूलों का कायाकल्प किया है। पिछली सरकारों पर वार करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सवाल है 2017 के पहले क्या था?, 2017 के पहले ना भवन थे और भवन था तो शिक्षक नहीं था, आधे बच्चे सत्र पूरा होने के पहले ही छोड़कर के चले जाते थे क्योंकि पेयजल की व्यवस्था नहीं थी, टॉयलेट नहीं थे। मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि अब परिवर्तन दिखाई देता है।
#YogiAdityanath
#AkhileshYadav
#UPPolitics
#UttarPradesh
#UPElection
#GovernmentSchools