Surprise Me!

"बड़ी लड़ाई जीती, तोड़ूंगा अनशन..", 16 दिन से अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ऐलान, थिरकने लगे छात्र

2026-08-17 17 Dailymotion

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एजेंसी TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया है। साथ ही साल 2014 से अब तक हुई सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की CID जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि कैबिनेट सहयोगियों के साथ अहम बैठक के बाद युवाओं के हक में ये फैसला लिया गया है। मतलब ये कि छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विवादित एजेंसी से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं फौरन रोक दी गई हैं। सरकार के इस फैसले के बाद देवेंद्र नाथ महतो सामने आए। देवेंद्र नाथ महतो ने सीएम सोरेन को धन्यवाद किया और फैसले को बहुत बड़ा फैसला करार दिया है।

#Devendranathmahto, #JSSCCGL, #JSSCCGLExamCancelled, #TDPL, #TDPLExamsCancelled, #Hemantsoren, #JharkhandNews, #JharkhandStudentProtest, #JSSCRecruitment, #JSSCExam, #ExamCancellation, #CIDInvestigation, #JSSCScam, #ExamIrregularities, #PaperLeak