उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर से एक रोचक वीडियो सामने आया है. मंदिर के शिखर पर विराजमान नागचंद्रेश्वर के लिए बनाए गए ब्रिज की टेस्टिंग का वीडियो सामने आया है. यहां भारी भीड़ के चलते हर साल मंदिर समिति इस ब्रिज की टेस्टिंग कराती है. इस बार भी 300 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को करीब 10 मिनट तक एक साथ 91 फीट लंबे फुट ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए कुदवाया और चलवाया गया. इस तरह का परीक्षण मंदिर समिति हर बार नागपंचमी से पहले कराती है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. मंदिर समिति ने वीडियो जारी कर बताया कि नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत नागचंद्रेश्वर मंदिर के पुल का सुरक्षित परीक्षण किया गया था. इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल का सुरक्षा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है.