Surprise Me!

Jharkhand Student Protest: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर सरकार से क्या बोले Devendra Nath Mahato?

2026-08-18 7 Dailymotion

In Jharkhand, student leader Devendra Nath Mahto welcomed the decision to cancel the JSSC-CGL and other examinations, expressing gratitude to the government, Chief Minister Hemant Soren, students, parents, the media, and the police-administration. He said the government has taken the students’ demands seriously and is making efforts to identify those involved in corruption through a detailed investigation. Mahto made it clear that he would support the government in eliminating the corrupt system and bringing permanent reforms to the examination process, while waiting for the official notification.

झारखंड में JSSC-CGL समेत अन्य परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्रों, अभिभावकों, मीडिया और पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कार्रवाई की है और जांच के जरिए भ्रष्टाचार में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। महतो ने स्पष्ट किया कि वे भ्रष्ट सिस्टम को जड़ से खत्म करने और परीक्षा व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए सरकार का सहयोग करेंगे, लेकिन आधिकारिक नोटिस का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना या जांच कराना पर्याप्त नहीं है। सरकार को ऐसी व्यवस्था की गारंटी देनी चाहिए, जिसमें भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली दोबारा न हो। महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई आने वाली पीढ़ी को ऐसी कुर्बानी देने से बचाने के लिए है और इसके लिए सुधार की मांग जारी रहेगी।


#JSSC #CGL #TDPL #HemantSoren #RanchiProtest #RanchiStudentsProtest #JPSCProtest #JSSCProtest #JPSC #JSSC #JharkhandProtest #JharkhandStudents #StudentProtest #CMSoren #DevendraNathMahto