Twisha Sharma CBI Chargesheet: सास-पति का अत्याचार या साजिश, CBI चार्जशीट में क्या खुलासा हुआ? | Oneindia Hindi
भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई (CBI) ने 636 पन्नों की सनसनीखेज चार्जशीट दाखिल कर दी है। जानिए कैसे पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरीबाला सिंह पर प्रताड़ना, जबरन पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने के संगीन आरोप तय हुए हैं!
भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में 12 मई को पूर्व मॉडल व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने भोपाल की विशेष अदालत में अपनी पहली चार्जशीट पेश कर दी है। 636 पन्नों की इस चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह (पेशे से वकील) और सास गिरीबाला सिंह (पूर्व जिला न्यायाधीश) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सीबीआई जांच के अनुसार, विवाह के बाद से ही ट्विशा को उनके पुराने रिश्तों, नौकरी छोड़ने और पीरियड्स को लेकर लगातार तानों और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, ट्विशा के ₹20 लाख के शेयर और पैसों को ट्रांसफर कराने के लिए उन पर भारी दबाव बनाया जा रहा था। जब ट्विशा ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो प्रताड़ना और बढ़ गई। चार्जशीट में यह भी दर्ज है कि गर्भावस्था के फैसले को लेकर पति-पत्नी के बीच गहरा विवाद हुआ था और 8 मई तक गर्भपात कराने का दावा भी सामने आया है।
जांच एजेंसी ने लगभग 150 गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अदालत में साक्ष्य पेश किए हैं, जिसमें शव को सीढ़ियों से नीचे लाते देखा गया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल विशेषज्ञों के बोर्ड ने मौत का कारण फांसी (Suicidal Hanging) बताया है, लेकिन सीबीआई ने दहेज हत्या और साजिश के कोण पर आगे की गहन जांच जारी रखने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।
About the Story:
The CBI has filed a 636-page chargesheet in the Bhopal court against lawyer Samarth Singh and former district judge Giribala Singh over the death of former model Twisha Sharma. The central agency highlighted mental cruelty, dowry harassment, coercion regarding investments worth ₹20 lakh, and pregnancy conflicts. Watch this detailed breakdown of the CBI's latest findings and legal proceedings.
#TwishaSharma #CBIChargesheet #BhopalNews #SamarthSingh #OneindiaHindi
~PR.514~HT.408~ED.106~GR.508~VG.HM~