अमेरिका में होने वाले चुनावों में वोटर ID की अनिवार्यता को लेकर जारी बहस के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का बड़ा उदाहरण दिया है. ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में बिना वैध फोटो ID के वोट डालने की कल्पना करना भी मुश्किल है. ट्रंप ने 2024 के लोकसभा चुनाव का आंकड़ा देते हुए कहा कि भारत में करीब 64.6 करोड़ वोटरों ने मतदान किया, जिनमें से एक फीसदी से भी कम वोट डाक से पड़े थे.
भारत और ब्राजील की चुनाव व्यवस्था की तुलना करते हुए ट्रंप ने अमेरिका में 'SAVE America Act' को जल्द पास कराने की मांग फिर से दोहरा दी है. इस एक्ट के तहत अमेरिकी संघीय चुनाव में वोट देने के लिए नागरिकता का सबूत और वैध ID देना अनिवार्य होगा. अमेरिका की वोटर ID बहस में भारत की चुनाव प्रणाली का संदर्भ कैसे एक नया अंतरराष्ट्रीय एंगल बन गया है? पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए ईटीवी भारत की इस रिपोर्ट को अंत तक जरूर देखें.