Surprise Me!

'AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए?' किरेन रिजिजू का CJP संस्थापक पर तीखा हमला

2026-08-18 2 Dailymotion

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है. रिजिजू ने तंज कसते हुए सवाल किया है कि जो व्यक्ति आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता रहा है, वह अचानक जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में छात्र नेता कैसे बन गया?

रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की चिंताएं बिल्कुल जायज हैं और सरकार उनसे सीधे बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए इस छात्र आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत दिपके पहले AAP की सोशल मीडिया और कैंपेन टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2026 में उन्होंने CJP नाम से एक राजनीतिक व्यंग्य की शुरुआत की थी, जिसे वे फिलहाल एक 'प्रेशर ग्रुप' बताते हैं. इस पूरे सियासी विवाद की इनसाइड स्टोरी जानने के लिए ईटीवी भारत (ETV Bharat) की इस ग्राउंड रिपोर्ट को अंत तक जरूर देखें.