मध्य प्रदेश के भिंड में NH-719 पर पिकअप और डंपर की आमने-सामने टक्कर में लखीमपुर खीरी के 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हुए. मजदूर धान की रोपाई का काम खत्म कर घर लौट रहे थे. हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ और CM मोहन यादव ने दुख जताया है, वहीं योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.