Surprise Me!

प्रयागराज में बारिश ने बरपाया कहर, घरों तक पानी-पानी, जलभराव से लोग बेहाल!

2026-08-18 15 Dailymotion

प्रयागराज में मानसून की बारिश ने करेली थाना क्षेत्र के जेके आशियाना यानी गड्डा कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इलाका निचला होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ-साथ लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो जाता है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश होते ही आसपास के इलाकों से आने वाला पानी भी यहां जमा हो जाता है। सड़क से बढ़ता पानी धीरे-धीरे लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।

#Prayagraj #Kareli #JKAshiyana #GaddaColony #PrayagrajNews #UttarPradesh #MonsoonRain #Waterlogging #UrbanFlooding #HeavyRain #Rainwater #FloodedRoads #CivicIssues #MonsoonHavoc #UPNews #BreakingNews #LatestNews